Explore

Search

August 4, 2026 6:51 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सरपंच पर ढाबे में हमला, तोड़फोड़ और नकदी लूट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सरपंच पर ढाबे में हमला, तोड़फोड़ और नकदी लूट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

*”खाना खाकर बिल देने से इनकार, विरोध करने पर ढाबे में हमला! सरपंच समेत कई लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़ और ₹23 हजार लूटने का आरोप”*

 

*पीड़ित ढाबा संचालक ने एसपी बेमेतरा को सौंपा आवेदन, चौकी मारो पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी लगाया आरोप।*

 

बेमेतरा – जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के एक ढाबा संचालक ने ग्राम सरपंच बिसाहू राम साहू सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पारस सिंह ने दिए गए लिखित आवेदन में दावा किया है कि 29 जुलाई 2026 की रात उसके संदेश यूपी ढाबा में सरपंच अपने साथियों के साथ पहुंचे, खाना खाने के बाद लगभग ₹1605 का बिल देने से इनकार कर दिया और स्वयं को सरपंच बताते हुए बिल नहीं चुकाने की बात कही।

 

आवेदन के अनुसार, कुछ देर बाद सरपंच अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाबे पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 से 20 लोग लाठी, डंडा और रॉड लेकर पहुंचे, जिन्होंने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट की तथा काउंटर में रखे लगभग 22 से 23 हजार रुपये निकालकर ले गए।

 

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने ढाबे में रखे फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, कैमरा, टीवी, लैपटॉप, इनवर्टर, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान मौजूद ग्राहकों को भी डराकर भगा दिया गया।

 

सबसे गंभीर आरोप यह है कि पीड़ित ने चौकी मारो पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि शिकायत के बावजूद मारपीट, तोड़फोड़ और लूट के सभी तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया तथा घायल पक्ष का चिकित्सीय परीक्षण (एमएलसी) भी नहीं कराया गया।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, लूट, तोड़फोड़, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को भी भेजी गई है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india