Explore

Search

August 4, 2026 4:38 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। चोरी गए सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, हुक, टीवी, मोबाईल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन लेने की पर्ची, नगदी रकम, जुमला कीमती लगभग 13,70,000/- रूपये (13 लाख 70 हजार रूपये) सहित 05 आरोपी गिरफ्तार। 

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। चोरी गए सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, हुक, टीवी, मोबाईल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन लेने की पर्ची, नगदी रकम, जुमला कीमती लगभग 13,70,000/- रूपये (13 लाख 70 हजार रूपये) सहित 05 आरोपी गिरफ्तार। 

*• प्रकरण के 04 आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं मारपीट के कई मामले दर्ज।*

————————————

*बेमेतरा, 03 अगस्त 2026:-* मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज (IGP) श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना बेमेतरा व सायबर सेल की संयुक्त टीम पुलिस टीम ने सोने,चांदी के जेवरात चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर प्रकरण के घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, चोरी करने मे इस्तेमाली बोरा उठाने के हुक, चोरी के पैसो से खदे गए टीवी, मोबाईल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन लेने की पर्ची, नगदी रकम, चोरी गए सोने,चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 13,70,000/- रूपये (13 लाख 70 हजार रूपए)को बरामद कर जप्त किया गया।

 

*22 जुलाई 2026 को* बेमेतरा जिले के थाना थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी पवन शाह उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12 सिंघोरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 21 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 के मध्यरात्रि 02:42 बजे से 02:53 बजे के मध्य मेरे घर के हाल के दरवाजा के कुंडी को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी अंदर रखे सोने,चांदी के जेवरात पुरानी इस्तेमाली कुल कीमती करीबन 4,60,000/-रूपये एवं नगदी रकम 1,00,000/ – रूपये जुमला कीमती 5,60,000/ रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा 305 (क),331(4),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*उक्त घटना की सूचना* वरिष्ट अधिकारियों को मिलने पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना / सायबर सेल स्टाफ के साथ बेमेतरा के वार्ड नंबर 12 सिंघौरी प्रार्थी के मकान पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वाड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

 

*मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए* पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज (IGP) श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अपराध के गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना व सायबर सेल स्टाफ को अज्ञात आरोपियों की पता तलास हेतु त्वरित विशेष टीम गठित कर माल, मुल्जिम पता साजी में लगाया गया।

 

*निरीक्षण के दौरान* एसपी बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल ने घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त विशेष गठित टीम को जांच में लगाया गया।

 

*थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त* विशेष टीम द्वारा घटना में चोरी गए माल की बरामदगी तथा आरोपियों की पता साजी के लिए तकनीकी एवं पारंपरिक दोनों माध्यमों से जांच की गई।

 

*पुलिस के लगातार प्रयास से* प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य व गठित टीम की मदद से संदेही अजय कुमार जैन, राजेश निषाद, मोह. सुमोन खान के रुप मे पहचान कर आरोपी अजय कुमार जैन, मोहम्मद सुमोन खान, राजेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया।

 

*पुछताछ करने पर पता चला कि* चोरी के नगदी रकम को आपस में बटवारा करना तथा अजय जैन द्वारा अपनी पत्नि दिव्या बाई सांखला (जैन) के साथ मिलकर सोने के कंगन व चैन को 2,00,000/- रुपये में एक कोचर ज्वेलर्स दुकान राजनांदगांव के पास बेचकर मोह. सुमोन खान के द्वारा पश्चिम बंगाल के इमरान अली नामक व्यक्ति के दिए खाता न. में पेन्ड्री राजनांदगांव के एक च्वाइस सेंटर से 1,000,00/- रुपये व एक इलेक्ट्रानिक एवं ऑनलाईन दुकान से 48,000/- रुपये, कुल 14,8000/- रुपये ट्रांसफर करना एवं अजय जैन के बोलने पर दिव्या बाई सांखला (जैन) द्वारा चोरी के मशरुका सोने के रानी हार, सोने के एक जोडी टॉप्स, सोने के 01 नग अंगुठी को ESAF SMALL FINANCE BANK मे दिनांक 27.07.2026 को 4,75,000/- रूपये में गिरवी रखना।

 

*आरोपियों के निशानदेही पर प्रकरण में* आरोपी 1. अजय कुमार जैन से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 07 बी. एल. 0261, ताला काटने में इस्तेमाली आरी पत्ती, चोरी के पैसो से खरीदे एक नग टी.वी. एवं चोरी के प्राप्त रकम में से शेष नगदी रकम 2,000/- रुपये, कुल कीमती 82,000/- रूपये।

 

2. मोहम्मद सुमोन खान चोरी में मिले नगदी शेष बचत रकम 20,000 रुपये, चोरी के पैसो से खरीदे 01 नग मोबाईल, एवं इस्तेमाली मोबाईल, कुल कीमती 45,000/- रूपये।

 

3. राजेश निषाद से चोरी करने मे इस्तेमाली बोरा उठाने के हुक, चोरी के नगदी शेष बचत रकम 8,000/- रुपये, एवं इस्तेमाली मोबाईल, कीमती 18,000/- रूपये।

 

4. दिव्या बाई सांखला (जैन) चोरी के मशरुका को ESAF SMALL FINANCE BANK मे गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की पर्ची की सत्यापित छायाप्रति।

 

05.ज्वेलर्स के संचालक आरोपी आदित्य जैन से चोरी के मशरुका सोने का कंगन एक जोडी एवं एक नग सोने के चैन, कुल कीमती 4,00,000/- रूपये।

 

06. ESAF SMALL FINANCE BANK से चोरी के मशरुका सोने का रानी हार, सोने की अंगुठी, सोने का एक जोडी टॉप्स एवं गोल्ड प्लेज कार्ड की सत्यापित प्रति, कीमती 8,25,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

 

*उपरोक्त आरोपियों के निशानदेही पर* प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, चोरी करने मे इस्तेमाली बोरा उठाने के हुक, चोरी के पैसो से खदे गए टीवी, मोबाईल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन लेने की पर्ची, नगदी रकम, चोरी गए सोने,चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 13,70,000/- रूपये (13 लाख 70 हजार रूपए)को बरामद कर जप्त किया गया।

 

*प्रकरण के आरोपी* अजय कुमार जैन, मोह. सुमोन खान, राजेश निषाद को दिनांक 03.08.2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी गणो अजय कुमार जैन, राजेश निषाद, मोहम्मद सुमोन खान के विरुद्ध विगत दस वर्ष के भीतर एक से अधिक आरोप पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष दाखिल किया गया हैं एवं माननीय न्यायालय द्वारा ऐसे अपराध का संज्ञान लिया गया है आरोपी गणो के विरुद्ध पूर्ववर्ती अपराध का विचारण माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने उपरांत पुनः समूह टोली बनाकर प्रार्थी के गृह निवास स्थान मे अंदर प्रवेश कर माल मशरुका की चोरी करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 111, एवं आरोपी आदित्य कुमार जैन द्वारा आरोपी गण अजय कुमार जैन एवं दिव्या बाई सांखला (जैन) से सोने के जेवरात को बिना खरीदी बिल के खरीदी कर बेईमानी से प्राप्त कर अपने कब्जे में रखना पाए जाने से प्रकरण मे धारा 317 (2) बीएनएस जोडी गई।

 

*प्रकरण के आरोपीगणो* (01) अजय कुमार जैन पिता सुरेश जैन उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न. 19 वर्धमान नगर राजनांदगांव हाल पता वार्ड न. 40 बसंतपुर चौक राजनांदगांव जिला राजनांदगांव ।

 

(02) मोहम्मद सुमोन खान पिता मोहम्मद सलाम खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम शाहपुकुर थाना कुमरगंज जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल, हाल पता -जामखंडी थाना जामखंडी जिला भागलकोट कर्नाटका।

 

(03) राजेश निषाद पिता रामा निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन शिकारी महका थाना छुरिया जिला राजनांदगांव।

 

(04) दिव्या बाई सांखला (जैन) पति अजय कुमार जैन उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न. 19 वर्धमान नगर राजनांदगांव हाल पता वार्ड न. 40 बसंतपुर चौक राजनांदगांव जिला राजनांदगांव।

 

(05) आदित्य जैन पिता अशोक जैन उम्र 33 वर्ष निवासी संचालक कोचर ज्वेलर्स सिनेमा लाईन राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव।

 

*उक्त आरोपियों को* दिनांक 31.07.2026 को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी के अन्य मशरुका के बरामदगी जप्ती, एवं साक्ष्य संकलन हेतु आरोपीगण अजय कुमार जैन, राजेश निषाद, मोहम्मद सुमोन खान का दिनांक 03.08.2026 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया था। जिसे आज 03 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

 

*आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड –* आरोपी 01. अजय कुमार जैन के विरूद्ध जिला राजनांदगांव एवं दुर्ग, बालोद, जिले के थानों राजनांदगांव कोतवाली, खैरागढ, छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगढ, गंडाई, धमधा, नंदनी, लालबाग, जामुल, देवरी, अंबागढ चौकी, डोण्डी लोहारा, अण्डा, पुलगांव में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं मारपीट के लगभग 41 मामले दर्ज हैं।

 

02. राजेश निषाद के विरूद्ध जिला राजनांदगांव एवं दुर्ग, बालोद, जिले के थानों खैरागढ, डोंगरगढ, नंदनी, गंडई, धमधा, लालबाग, जामुल, सुरेगांव, देवरी, अंबागढ चौकी, डोण्डी लोहारा, बसंतपुर, अण्डा, पुलगांव में चोरी, नकबजनी के लगभग 33 मामले दर्ज हैं।

 

3. मोहम्मद सुमोन खान के विरूद्ध जिला कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली एवं राजनांदगांव, जिले के थानों कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के लगभग 07 मामले दर्ज हैं।

 

4. दिव्या बाई सांखला के विरूद्ध जिला राजनांदगांव, के विभिन्न थानों खैरागढ, लालबाग, डोंगरगढ में चोरी, नकबजनी के लगभग 11 मामले दर्ज हैं।

 

*इस संपूर्ण कार्यवाही में* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप, निधी गुप्ता, सुरज प्रकाश जांगडे, सुरेन्द्र साहू, सउनि भलेतिनुस पन्ना, सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, चंद्रशेखर सिंह, सायबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, लोकेश सिंह, आरक्षक नुरेश वर्मा, जय किशन साहू, मुकेश माहिरे, रेखन साहू, विनोद सिंह, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, इंद्रजीत पांडेय, सौरभ सिंह, शिव कुमार सेन, देवेन्द्र साहू, चुरावन पाल, सुशील यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त विशेष गठित टीम के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india