नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण
द राम भक्त( बिनोद नवरंगे) नवागढ़। पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल के तालाब किनारे पीपल एवं बरगद के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर कहा गया कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, ताजगी और मानसिक शांति प्रदान करते हैं। वृक्ष वर्षा को आकर्षित करने, वातावरण का तापमान संतुलित रखने, भू-जल संरक्षण तथा जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम “एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य लगाना चाहिए।


