रेडक्रास गतिविधियों को बढ़ाने प्रदेश में हुई बैठक सभापति शत्रुहन सिंह साहू हुए शामिल।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के द्वारा जिला चेयरमेन एवं जिला सचिवों का बैठक रेडक्रॉस भवन कलेक्ट्रेट रायपुर में आयोजित किया गया l महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता श्री तोमन साहू चेयरमेन रायपुर ने किया। बैठक में प्रदेश से सभी जिलों के सभापति एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया ब्लड स्टोरेज सेंटर, रेडक्रॉस कार्यालय, जे आर सी को मजबूती प्रदान करने महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया l 13 अगस्त को ऑर्गन डोनर सम्मान राजभवन रायपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर चेयरमेन श्री तोमन साहू जी, वाइस चेयरमेन श्री रूपेश पाणिग्रही, श्री संजय पटेल कोषाध्यक्ष,श्री शत्रुहन सिंह साहू चेयरमेन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बेमेतरा, ऑर्गन डोनर समिति के चेयरमेन श्री रोशन वर्मा , बालाराम साहू वाईस चेयरमेन रक्तदान उपसमिति रायपुर, श्री विक्रांत सिंह चेयरमेन खैरागढ़, प्राप्ति वासनी चेयरमेन धमतरी, डॉ अमृत लाल जी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा सहित प्रदेश भर से पदाधिकारी उपस्थित रहे।


