सेवा निवृत शिक्षक नंदकिशोर बेलचंदन एवं ग्रामीण बहुद्देशीय स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता श्रीमती कमला चंद्राकर का किया सम्मान

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच विदाई समारोह l
बाजे-गाजे
के साथ ग्राम भ्रमण ,ग्रामीणों ने विदाई त्यौहार मनाकर किया का सम्मान ll
Neet क्वालीफाई छात्रा मीनाक्षी साहू का किया स्वागत l
आज दिनांक 31/07/2026 दिन गुरुवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिटिया के डोम में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त सेवकों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सेवा निवृत प्रधान पाठक श्री चंद्र रेखा कौमार्य ,सेवा निवृत उच्च वर्ग शिक्षक श्री नंदकिशोर बेलचंदन,सेवा निवृत Anm श्रीमती कमला चंद्राकर
तीनों शासकीय सेवकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चेमन देशमुख जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बालोद ,
अध्यक्षता श्रीमती मंजू लता यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कांति सोनबरसा अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा,पुनित राम राणा सरपंच ,नरेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच ,भागवत नायक- उपसरपंच,आनंद तारम उपाध्यक्ष,ग्राम पटेल हिरदेराम साहू, ग्राम प्रमुख यादराम साहू के आतिथ्य में बहुत ही भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ l प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संस्था के प्रधान पाठक आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि झिटिया के ग्राम वासियों की ओर से यहां कार्यरत शासकीय सेवकों की विदाई का एक विशेष परंपरा के अनुरूप करते आ रहे है ,इसी क्रम में आज सेवा निवृत हुए शासकीय सेवकों का सम्मान त्योहार मनाकर बाजे गाजे के साथ ग्राम भ्रमण कर जगह – जगह स्वागत भेंट किया गया मुख्य समारोह रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ l ग्राम समिति,ग्राम पंचायत परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति आदि का विशेष योगदान रहा l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचेमन देशमुख ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए एक उत्कृष्ट शिक्षक की क्या भूमिका होनी चाहिए जिक्र किया l सेवा निवृत शासकीय सेवकों निर्विघ्न सेवा पूर्ण करने की बधाई प्रेषित किए,ग्रामीणों की विशेष मांग पर
शाला भवन में अहाता निर्माण ,श्मशान घाट में शेड निर्माण की घोषणा की l
विशिष्ट अतिथि श्रीमती कांति सोनबरसा ने सेवा निवृत शासकीय सेवकों को उनके उज्ज्वल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाला परिसर में झंडा चबूतरा निर्माण हेतु लाख रुपये की घोषणा कर मैदान समतली कराने की बात की l
Neet क्वालीफाई छात्रा मीनाक्षी साहू जिन्होंने 528 स्कोर किए है जिनका शासकीय मेडिकल कॉलेज में चयन होना तय है का सम्मान गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई प्रेषित किए l
सेवा निवृत प्रधान पाठक श्रीचंद्र रेखा कौमार्य जी अपने 39 वर्ष की सेवा काल में से 2वर्ष 7माह तक मिडिल स्कूल झिटिया में सेवारत रहे ,
श्री नंदकिशोर बेलचंदन जी मिडिल स्कूल झिटिया में 25 वर्ष तक शिक्षकीय कार्य किए वही श्रीमती कमला चंद्राकर जी ने 36 वर्ष का सेवाकाल झिटिया में व्यतीत की है l
सम्मान समारोह में मुख्यरूप से पुनीतराम राणा जी – सरपंच ,श्रीमती मंजुलता यादव – अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ,भागवत नायक- उपसरपंच ,आनंद तारम उपाध्यक्ष,नरेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच, हिरदेराम साहू ग्राम प्रमुख, यादराम साहू ग्राम पटेल, पंच गण – बीनू बाई फरदीयां,ज्योति वर्मा,कुंती निषाद, फूलमणि सूर्यवंशी,टीकम चनाप,सीता बाई यादव,श्रीमती रितेश्वरी सेवता,कृपाल चुरेंद्र, नरबदीया बाई चुरेंद्र,भुनेश्वरी देवांगन,लोकेश्वर देशमुख,हनुमान प्रसाद, जीवनंदन पिपरिया,खुमान सिंह, नैनी बाई देशमुख,हरिनारायण देशमुख,शाला प्रबंधन समिति – ओमप्रकाश कोलियारा,शिव चनाप,गोवर्धन रावते,भारत यादव,खेमराज देवांगन ,श्रीमती विद्या मालिया , ख़ेमिन यादव,सुनीता जोशी, लिलेश्वरी मालिया,संगीता जोशी निशा सेवता,ललिता यादव,मोहित जोशी,बेबी कोलियारा,अनुसुइया बैंस, गंगोत्री देशमुख,बालमुकुंद जोशी ,रामेश्वर कौशिक , तामेश्वरी साहू, संकुल समन्वयक चैन सिंह आमदिया , रेवल सिंह राव ट ,रूपचंद देशलहरा, थनवार सिंह लाउरिया,पवन राजपूत, डॉली साहू,महेश कुमार सोनकर,शिक्षक नरेंद्र दास मानिकपुरी , बालकृष्ण देवांगन,दिलीप कलिहारी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, झिटिया,राजूराम देशलहरा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गोडमर्रा ,श्रीमती यमुना निषाद , रैन सिंह साहू, तीरथ ठाकुर, होमराज भारती,कल्पना सिंह राजपुत मीनाक्षी साहू ,राजकुमार साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, युवा शक्ति एवं शाला के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l


