Explore

Search

August 4, 2026 4:38 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा और ‘जॉइन BJYM’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प

भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा और ‘जॉइन BJYM’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प

*भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक बोले— युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़, हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में निभाए सक्रिय भूमिका; पोस्टर लॉन्च कर आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति*

 

दुर्ग – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की दुर्ग जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, तिरंगा यात्रा तथा ‘जॉइन BJYM’ अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ‘जॉइन BJYM’ अभियान का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

 

बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रम में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

भाजयुमो जिला प्रभारी मनीराम साहू ने कहा कि दुर्ग जिला युवा मोर्चा लगातार सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। आगामी कार्यक्रमों को भी उसी उत्साह और मजबूती से सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने के बाद आगामी चुनावों को देखते हुए युवा मोर्चा को अभी से अपनी रणनीति तैयार करनी चाहिए।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक प्रवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा और ‘जॉइन BJYM’ अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता होगी।

 

बैठक में प्रदेश कन्या सहसंयोजक संस्कृति वर्मा, आयुषी पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीत यादव, प्रशांत अग्रवाल, जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india