Explore

Search

August 4, 2026 4:42 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मोतीपुर में 4 साल से खुलेआम चल रहे अवैध शराब गांजा का कारोबार, भाजपा के सभापति नेत्री ने नवागढ़ थाना में दी लिखित शिकायत कर

मोतीपुर में 4 साल से खुलेआम चल रहे अवैध शराब गांजा का कारोबार, भाजपा के सभापति नेत्री ने नवागढ़ थाना में दी लिखित शिकायत कर

थाना नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर में खुलेआम अवैध रूप से शराब और गांजे की बिक्री जारी है, जिससे गांव का सामाजिक वातावरण तेजी से बिगड़ता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

 

इसी कड़ी में जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती भारती भुवन आहिरे ने थाना नवागढ़ प्रभारी को लिखित में शिकायत पत्र सौंपकर अवैध नशा कारोबार पर अविलंब कार्यवाही की मांग की है। खास बात यह है कि श्रीमती आहिरे स्वयं भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और भाजपा सरकार के ही कार्यकाल में यह शिकायत की गई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

श्रीमती आहिरे ने शिकायत में उल्लेख किया है कि गांव में अवैध शराब और गांजे की बिक्री से युवाओं और स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। नशे की आदत के चलते कई परिवार टूटने की कगार पर हैं, वहीं महिलाएं भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

 

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और क्षेत्र के विधायक व मंत्री भी भाजपा से ही हैं, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इस गंभीर विषय पर कोई ठोस कार्यवाही अब तक नहीं हो सकी है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि नशा माफिया को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त हो सकता है।

 

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर गांव से नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india