Explore

Search

November 6, 2026 11:24 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जिला बेमेतरा, थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही । 

 

  जिला बेमेतरा, थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही । 

*• जुआ एक्ट के 01 प्रकरण में 04 जुआडियों से नगदी रकम 1,470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।*

 

*• 04 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गई कार्यावाही।*

———————————–

*बेमेतरा, 03 नवंबर 2026 :-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 02 नवंबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर बाजार चौक स्ट्रीट लाईट के नीचे चंदनू में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 1,470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

 

*02 नवंबर 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चंदनू के बाजार चौक में स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।

 

*जिसमें थाना चंदनू में* 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 01. दिनेश यदु पिता नकुल यदु उम्र 42 वर्ष, 02. सुखदेव भारती पिता फिरंता भारती उम्र 50 वर्ष, 03. रितेश लहरे पिता रामकुमार लहरे उम्र 32 वर्ष, 04. महेन्द्र कुमार पिता करन दास बंजारे उम्र 43 वर्ष, सभी निवासी चंदनू, थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 1,470/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

 

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक धाकचंद बंजारे, हीरालाल साहू, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india