Explore

Search

August 4, 2026 6:52 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

वार्ड 16 में गूंजा “मन की बात”, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

वार्ड 16 में गूंजा “मन की बात”, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश


*पार्षद नीतू कोठारी बोलीं— प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए देते हैं नई ऊर्जा*

द राम भक्त – खबर: बेमेतरा –
वार्ड क्रमांक 16 के बूथ क्रमांक 27 में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

इस अवसर पर पार्षद नीतू कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक दायित्वों के प्रति नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, देश की उपलब्धियों और जनभागीदारी पर आधारित संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर मनोज कुमार, मनील ठाकुर, गिरवर साहू, रोहित सोनी, विष्णु वर्मा, बिशाल साहू, राकेश चौबे, बीरेन्द्र कुमार दुबे, प्रियांशु सोनी, प्रहलाद श्रीवास, अजीत सिंह राजपूत, गोपाल सोनी, महेश साहू, गायत्री सोनी, विनोद सोनी, संजू साहू, सुरज साहू, गजाधर साहू, लता पाण्डेय, पोषण वर्मा एवं हेमलाल वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india