Explore

Search

August 4, 2026 6:52 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या, वर्दी के भीतर का दर्द फिर आया सामने

हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या, वर्दी के भीतर का दर्द फिर आया सामने

सक्ती जिले के हसौद थाने से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। थाने में पदस्थ आरक्षक जय कुमार लहरे ने थाने की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या वर्दी के पीछे छिपे मानसिक दबाव, लगातार ड्यूटी और जिम्मेदारियों का बोझ पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ रहा है? अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india