• पुलिस थानों में बाहरी लोगों, किरायेदारों या संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनके दस्तावेजों और पहचान की जांच जारी।

*• जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में ईट भट्ठी, घुमंतु, डेरा, होटलों, ढाबों, लॉज, किरायेदारों एवं मुसाफिरों के आधार कार्ड की गई सख्त जांच कार्यवाही।*
*• “समाधान ऐप” के माध्यम से मकान मालिकों एवं होटल/लॉज संचालकों को किरायेदारों एवं रुकने वाले यात्रियों का डाटा ऐप में अपलोड की जा रही चेकिंग कार्यवाही।*
*• अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।*
*• आम जनता से अपील – बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में कराएं नोट।*
*• किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को करे सूचित।*
———————————–
*बेमेतरा, 21 जुलाई 2026:-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश, पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने की कार्यवाही हेतु बेमेतरा जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है।
*जिसके तहत* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ के द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत में मुसाफिर चेकिंग (या बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन) सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अपराधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जाने वाला एक नियमित अभियान है। इसके तहत पुलिस थानों में बाहरी लोगों, किरायेदारों या संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनके दस्तावेजों और पहचान की जांच लगातार की जा रही है।
*अभियान के दौरान* घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, होटलों, ढाबों, लॉज और मकान किराये पर रहने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डो, गली, मोहल्लो में जाकर मकानो में किराये पर रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों की आधार कार्ड एप से मिलान कर चेकिंग कार्यवाही की गई हैं। इस दौरान किराया देने वाले मालिक का नाम, किरायादार का नाम, माता, पिता, एवं परिवार के सदस्यों का नाम माता/पिता का नाम, वर्तमान पता, स्थायी पता, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड नं., पेन कार्ड नं., मोबाईल नंबर, शिक्षा संबंधी, फोटो, पहचानकर्ता का पूरा नाम पता एवं मोबाईल नंबर ली गई हैं। सब सही पाया गया है। यह आधार कार्ड की चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
*साथ ही “समाधान ऐप” में* किराए दार का मकान मालिक के माध्यम से डाटा अपलोड की जा रही है जिसकी चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी हैं। चेकिंग कार्यवाही के दौरान वार्ड पार्षद, ग्राम सरपंच एवं ग्राम कोटवार को भी हिदायत दी गई कि किसी भी अंजान लोगो को ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति दिखने एवं कोई बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिको को बाहरी व्यक्तियों की सूचना मकान किराए में देने के पूर्व थाने में नोट कराने की हिदायत दी गई। आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराए।
*आम जनता से अपील की जाती है कि* बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। साथ ही सभी वार्ड पार्षद को भी बताया गया कि किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी/रोहिंग्या घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।
*इस अभियान का उद्देश्य* अपराध पर अंकुश लगाना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। बेमेतरा पुलिस सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है और इस अभियान में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।


