Explore

Search

August 4, 2026 6:48 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मानस दर्शन ने किए तीन नए सदस्य शामिल

मानस दर्शन ने किए तीन नए सदस्य शामिल

मानस दर्शन जीवन अर्पण के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत तीन नए सदस्यों को संयोजक मंडल में शामिल किया गया। सनातन संस्कृति, रामचरितमानस एवं धार्मिक जागरण के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए श्री संदीप ठाकुर, श्री हेमराज भार्गव एवं सुश्री अंजली साहू को मानस दर्शन परिवार में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

मानस दर्शन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन निरंतर सनातन संस्कृति एवं रामचरितमानस के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। श्री दीपक गुहा के नेतृत्व में संचालित मानस दर्शन आज छत्तीसगढ़ एवं एशिया के सबसे बड़े ऑनलाइन मानस मंचों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। संस्था को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संत-महात्माओं तथा विभिन्न मानस संघों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त है।

संगठन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जनजागरण का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर संयोजक देवलाल सिंहा सहित के.के. सिंहा, पिंटू सिंहा, नूतन साहू, वंदना साहू, पुनेश्वर साहू, बिहारी यदु, विष्णु साहू, रेणुका साहू, सविता साहू, आत्माराम साहू, माखन साहू, ओंकार चंद्राकर, हितेंद्र साहू, प्रतिभा साहू, महेश्वरी साहू, गंगा वर्मा एवं मोतीलाल राठौर सहित समस्त वरिष्ठजनों ने नवसदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक भाई द्वारा जिन श्रद्धेय जनों को इस विशाल मानस दर्शन परिवार से जोड़ा गया है, वे संगठन की शक्ति हैं। नवनियुक्त तीनों सदस्यों के आगमन से मानस दर्शन परिवार को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

मानस दर्शन परिवार ने तीनों नवसदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा समस्त श्रद्धेय गुरुजनों, संत-महात्माओं एवं मानस प्रेमियों को सादर प्रणाम एवं नमन अर्पित किया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india