Explore

Search

August 4, 2026 6:49 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

खबर का हुआ असर: खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया ठेकेदार, झुका विद्युत पोल किया गया सीधा

खबर का हुआ असर: खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया ठेकेदार, झुका विद्युत पोल किया गया सीधा

 

नवागढ़। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विद्युत आपूर्ति क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटईखार में विद्युत विभाग एवं ठेकेदार की कार्यशैली पर उठे सवालों का असर अब दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार पक्ष द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए झुके हुए विद्युत पोल को सीधा कर दिया गया, जिससे उपभोक्ता को राहत मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तारेगांव निवासी संजय नवरंगे ने कृषि पंप कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। कनेक्शन कार्य के दौरान लगाए गए विद्युत पोल की स्थिति कुछ ही समय में खराब हो गई थी और पोल एक ओर झुक गया था। इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे थे तथा भविष्य में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।

मामले को प्रमुखता से उठाते हुए “द राम भक्त” पोर्टल में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। खबर सामने आने के बाद ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और झुके हुए पोल को तत्काल सीधा कर आवश्यक सुधार कार्य किया।

पोल के सुधार होने से उपभोक्ता संजय नवरंगे सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

 

 

*बड़ा सवाल*

 

*क्या खबर प्रकाशित नहीं होती तो झुके हुए पोल की ओर जिम्मेदारों का ध्यान जाता?*

 

*क्या विद्युत कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है?*

 

*और यदि कार्य मानक के अनुरूप था, तो पोल इतनी जल्दी झुक कैसे गया?*

 

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग एवं ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुविधा मिल सके।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india