Explore

Search

August 4, 2026 7:29 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेमेतरा: सेन समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और एकजुटता पर लिए गए कई बड़े निर्णय

बेमेतरा: सेन समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और एकजुटता पर लिए गए कई बड़े निर्णय

बेमेतरा जिला बेमेतरा के ग्राम कचुआ (केवाछी राज) में आज सेन समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णयकारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के मार्गदर्शन में, कुरहा और दीवान की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के उत्थान और एकजुटता को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

 

*आर्थिक सहयोग और नई व्यवस्था की शुरुआत**

 

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए समाज के संरक्षक नाथूराम सेन ने बताया कि सेन समाज के केवाछी राज समाज के बंधुओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब से समाज के किसी भी भाई के घर में यदि दसगात्र और पगबंधी का कार्यक्रम होता है, तो समाज की ओर से ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही, समाज में फिजूलखर्ची और पुरानी परंपराओं में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया गया कि काठी (शोक) के कार्यक्रम में जो कपड़े (कफ़न/कपड़ा) लाने की प्रथा थी, उसकी जगह अब आने वाले सभी स्वजातीय भाई कपड़े के स्थान पर ₹50 या ₹100 की नगद राशि भेंट करेंगे। इस पहल से पीड़ित परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा।

संगठन की मजबूती पर मंथन

बैठक के दौरान कुरहा भूखन सेन ने समाज के सामने यह महत्वपूर्ण विषय रखा कि समाज को किस तरह और अधिक मजबूत व संगठित किया जाना चाहिए। इस पर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने अपने-अपने विचार साझा किए और संगठन को धरातल पर मजबूत करने की रणनीति बनाई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने और सर्वसम्मति से निर्णय लेने में समाज के प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित थे:

दीवान खेमु सेन

संरक्षकनाथूराम सेन, अंभ्भन सेन

उपाध्यक्ष चित्ररेन सेन (मोहतरा)

नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सेन

पंचगण संतोष सेन, घासी सेन, राजकुमार सेन, बीरू सेन

वरिष्ठ सदस्य संतराम सेन

बैठक के अंत में समाज के सभी सदस्यों ने इन निर्णयों का स्वागत किया और समाज के विकास तथा एकता के लिए निरंतर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india