Explore

Search

August 4, 2026 8:03 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवागढ़ सतनाम भवन में प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक संपन्न, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

नवागढ़ सतनाम भवन में प्रगतिशील सतनामी समाज की बैठक संपन्न, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

नवागढ़। सतनाम भवन नवागढ़ में प्रगतिशील सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घासीदास बाबा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात समाज के संगठन विस्तार, सामाजिक उत्थान एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। सर्वसम्मति से लोचन कौशल को प्रगतिशील सतनामी समाज नवागढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं नवागढ़ विधानसभा के चर्चित युवा चेहरे नारायण घृतलहरे को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि प्रगतिशील सतनामी समाज पूरे छत्तीसगढ़ में समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

 

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india