Explore

Search

August 4, 2026 8:37 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ को वित्तीय सहायता मिलने से गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास निर्माण को नई गति मिलेगी – आशीष जैन

प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ को वित्तीय सहायता मिलने से गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास निर्माण को नई गति मिलेगी – आशीष जैन

 

नवागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत ₹10,021 करोड़ की बड़ी वित्तीय सहायता स्वीकृत होने पर छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए पक्के आवास निर्माण को नई गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय से लाखों जरूरतमंद परिवारों का अपने स्वयं के पक्के घर का सपना और तेजी से साकार होगा।

इस अवसर पर आशीष जैन, प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा, ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार गरीब कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में विकास और जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गरीबों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाकर “हर गरीब का पक्का घर” बनाने का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है।

आशीष जैन ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखेगी और गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान तथा बेहतर भविष्य का आधार बनेगी।

— आशीष जैन

प्रदेश सहप्रभारी

भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india