Explore

Search

August 4, 2026 9:21 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सोनपूरी हत्याकांड से लेकर कातलबोड़ जैसे चर्चित मामलों तक अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, जनता बोली – कानून का राज चाहिए तो अलील चंद फिर नवागढ़ आएं…

सोनपूरी हत्याकांड से लेकर कातलबोड़ जैसे चर्चित मामलों तक अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, जनता बोली – कानून का राज चाहिए तो अलील चंद फिर नवागढ़ आएं…

*अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास : अलील चंद की वापसी को लेकर नवागढ़ में बढ़ी मांग*

*वादा नहीं, कार्रवाई उनकी पहचान : अलील चंद के कार्यकाल को आज भी याद कर रहा नवागढ़*

*जहां पदस्थ रहे, वहां अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें : अलील चंद की कार्यशैली बनी मिसाल*

*कानून के प्रति सख्ती, जनता के प्रति संवेदनशीलता : अलील चंद को फिर नवागढ़ भेजने की उठी आवाज*

*अपराधियों को सजा की राह तक पहुंचाने वाला अधिकारी : अलील चंद के नाम पर जनता का भरोसा कायम*

 

नवागढ़ – क्षेत्र में जब भी चर्चित आपराधिक मामलों की चर्चा होती है, तो थाना प्रभारी अलील चंद का नाम प्रमुखता से सामने आता है। सोनपूरी हत्याकांड, तेदुआ प्रकरण, हाथाडाढ़ू कांड और कातलबोड़ जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें न्यायालय तक पहुंचाने की कार्रवाई में उनकी भूमिका लगातार चर्चा का विषय रही है। यही वजह है कि आज भी क्षेत्र के अनेक ग्रामीण और नागरिक उन्हें एक बार फिर नवागढ़ थाने की कमान सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं।

“जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं” — यह वाक्य आज नवागढ़ क्षेत्र में अलील चंद की कार्यशैली का पर्याय बन चुका है। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसुनवाई की वजह से उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता का विश्वास अर्जित किया, जिसका असर आज भी क्षेत्र में देखने को मिलता है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india