Explore

Search

August 4, 2026 7:26 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुई अहम चर्चा…

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुई अहम चर्चा…

रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार…

 

रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान पर बनी रणनीति…

 

राजधानी – रायपुर – 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके सिविल लाइन स्थित रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सरायपाली के पूर्व विधायक एवं गांड़ा समाज फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

मुलाकात के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज में संगठनात्मक गतिविधियों, प्रादेशिक एकजुटता, सामाजिक उत्थान तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए शासन से अपेक्षित सहयोग पर भी अपने विचार रखे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के प्रतिनिधियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के रायपुर संभाग की एक दिवसीय समीक्षा बैठक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सामाजिक एकजुटता, युवा सहभागिता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रामलाल चौहान, पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग एवं प्रांतीय संरक्षक पुनीत राम चौहान, प्रांतीय संयोजक टी.आर. जगदल्ले, प्रांतीय सचिव रवि बघेल, पूर्व कलेक्टर एवं प्रांतीय संरक्षक कुमार लाल चौहान, प्रांतीय संरक्षक अशोक कुमार सोनवानी, संभागीय उप संयोजक पुष्पलता चौहान, बी.आर. बघेल, चवनलाल बघेल, कपिल देव दीपक, जोहनलाल चौहान, धनेश्वर लाल चौहान, जीवराखन लाल चौहान, अधिवक्ता चंद्रसेन चौहान, राजेश कुमार बघेल, हरिशंकर चौहान, हेमलता चौहान, रमेश कुमार चौहान, प्रमोद कुमार सागर सहित रायपुर, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद, सारंगढ़, बसना, पिथौरा, डोंगरगढ़ एवं अन्य जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक में समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ आगामी दिनों में प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ समाज तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india