Explore

Search

August 4, 2026 7:26 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जिला बेमेतरा, चौकी खण्डसरा पुलिस टीम की कार्यवाही।

जिला बेमेतरा, चौकी खण्डसरा पुलिस टीम की कार्यवाही।

*• हत्या करने की नियत से लोहे के फावड़ा से सिर में मारकर गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*

————————

*प्रार्थी* कोमल चन्द्राकर उम्र 45 वर्ष, निवासी बेरा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.06.2026 को शाम 05 बजे करीबन हमारे गांव का विजय सेवैया ने मुझे मोबाइल से फोन कर बताया कि तुम्हारे छोटे भाई टीकाराम के लड़का देवा चन्द्राकर और गांव के दीपक चन्द्राकर शाम करीबन 04.50 बजे मेरे ईट भट्ठा डीह तालाब रोड के पास दोनो आये थे और एक दुसरे को मजाक कर रहे थे इसी बीच दीपक चन्द्राकर ने देवा चन्द्राकर को तुम मुझे गाली दे रहे हो बोलकर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मेरे ईट भट्ठा के पास रखा हुआ फावड़ा को दीपक चन्द्राकर ने उठाकर लाया और देवा चन्द्राकर के सिर में मार दिया है। जिससे देवा चन्द्राकर के सिर में चोट लगकर खुन निकला है। जिसे इलाज के लिए बेमेतरा लेकर जा रहे है बताया तब घटना की जानकारी होने पर अपने लड़का, चचेरा भाई के साथ बेमेतरा पहुंचकर अपने भतीजा देवा चन्द्राकर को एसआरएस अस्पताल बेमेतरा में लेकर गये जहाँ प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर रायपुर में उपचार हेतु भर्ती कराये है। दीपक चन्द्राकर के द्वारा फावड़ा से मारने के कारण ही मेरे भतीजा देवा चन्द्राकर के सिर में गंभीर चोंट लगा है। क़ि रिपोर्ट पर धारा 296,115(2), 351 (3) BNS सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*उक्त घटना के* संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल नेताम को अपराध विवेचना हेतु पुलिस चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया।

 

*प्रकरण के* विवेचना से आरोपी दीपक चन्द्राकर द्वारा मुत्त. का हत्या करने की नियत से लोहे के फावड़ा से उसके सिर में मारकर गंभीर चोट पहुँचाना पाये जाने से धारा 109(1) बीएनएस जोड़ी गई है।

 

*प्रकरण में* आरोपी दीपक चन्द्राकर पिता दौवाराम चन्द्राकर उम्र 27 वर्ष, निवासी बेरा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 29 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

*उक्त कार्रवाई में* चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल नेताम, प्रधान आरक्षक खेमू वर्मा, आरक्षक ऐश्वर्य सिन्हा, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, सुरेश कुमार नारंगे, शशांक शर्मा सहित चौकी के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india