Explore

Search

August 4, 2026 7:26 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

60 वर्षीय बऊवा चतुर्वेदी ने टंगिया से वार कर 45 वर्षीय कन्हैया बंजारे की निर्मम हत्या, भदराली में फैली सनसनी

60 वर्षीय बऊवा चतुर्वेदी ने टंगिया से वार कर 45 वर्षीय कन्हैया बंजारे की निर्मम हत्या, भदराली में फैली सनसनी


बेमेतरा | 27 जून
बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदराली में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, भदराली निवासी कन्हैया बंजारे (45 वर्ष) की कथित रूप से बऊवा चतुर्वेदी (60 वर्ष) ने धारदार हथियार टंगिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना मल्दा रोड स्थित घनश्याम बंजारे की दुकान के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टंगिया से किए गए ताबड़तोड़ वार में कन्हैया बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।
सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हत्या के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india