Explore

Search

August 4, 2026 7:27 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवागढ़ विद्युत विभाग के ठेकेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

नवागढ़ विद्युत विभाग के ठेकेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

*एक माह भी नहीं टिक पाया बिजली पोल, किसानों ने जताई नाराजगी*

 

 

नवागढ़/बेमेतरा। नवागढ़ विद्युत वितरण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटई खार में पम्प कनेक्शन के लिए लगाए गए बिजली पोल के एक माह के भीतर ही झुक जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ठेकेदार की कार्यशैली और कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों तथा किसानों के बीच सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम तारेगाँव निवासी किसान संजय नवरंगे ने कृषि पम्प कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद विद्युत विभाग के माध्यम से पोल एवं लाइन विस्तार का कार्य कराया गया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के कुछ ही समय बाद पोल झुक गया। इससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार *उक्त कार्य का ठेके सोनी नामक ठेकेदार द्वारा किया गया बताया जा रहा है।* हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक माह के भीतर ही पोल झुकने लगे तो इससे स्पष्ट होता है कि कार्य में कहीं न कहीं लापरवाही बरती गई है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण कर जिम्मेदारी से दूरी बनाई जा रही है, जबकि समस्या का सामना किसानों को करना पड़ रहा है।

 

 

*आखिर एक माह के भीतर ही बिजली पोल कैसे झुक गया?*

 

*क्या पोल लगाने में गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया था?*

 

*क्या विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्य का निरीक्षण किया गया था?*

 

*सरकारी राशि से हुए कार्य की जवाबदेही किसकी है?*

 

*क्या दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होगी?*

 

 

विभाग ने कही जांच की बात

 

 

मामले में नवागढ़ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (AE) नवीन वर्मा ने कहा—

 

*”JE के जांच उपरांत प्रोजेक्ट कार्यालय को पत्राचार किया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।”*

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india