Explore

Search

August 4, 2026 7:59 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

15 साल की समस्या का समाधान, नवलपुर में सीसी रोड निर्माण शुरू

15 साल की समस्या का समाधान, नवलपुर में सीसी रोड निर्माण शुरू

बेमेतरा/नवागढ़। ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के आश्रित ग्राम नवलपुर में वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। करीब 15 वर्षों से कच्चे और जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों को बारिश के दिनों में आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार मांग और शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था।

ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 नवागढ़ धरम दिवाकर के अथक प्रयासों से मंजूरी मिली और जनपद पंचायत निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ 14 जून 2026 को किया गया। यह सड़क जैतखाम से पुराने तालाब तक बनाई जाएगी, जिससे गांव के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद सदस्य धरम दिवाकर, सरपंच हिलेश्वरी सुनील कांडले, पंच भीषम पाटले, पंच हेमीन दुर्गेश नेताम, श्यामदास दिवाकर, थानसिंह पाटले, प्रमोद बघेल, प्रकाश, पतानगू नेताम, रवि ध्रुव, ललित पाटले, कृष्णा दिवाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग गांव की प्रमुख आवश्यकता थी, जिसका समाधान अब संभव हो पाया है। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य धरम दिवाकर के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि गांव के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india