Explore

Search

August 4, 2026 7:55 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ

हसदा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ग्राम हसदा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में कथा व्यास पूज्य श्री मज्ज ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा प्रवाहित हो रही है। कथा के प्रथम दिवस महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोह और आसक्ति मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण हैं। जब तक व्यक्ति मोह के बंधन में बंधा रहता है, तब तक वह सच्चे धर्म, भक्ति और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने भगवान की भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताते हुए सत्संग और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम रामधुनी मंडली, कटई (बेमेतरा) द्वारा प्रस्तुत भजनों और रामधुन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

यह धार्मिक आयोजन आदर्श बाल मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी हसदा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री शत्रुध्न पाल हैं।

आयोजन को सफल बनाने में मंडली के अध्यक्ष गुहाराम साहू, मदन सिन्हा, खिलावन वर्मा, महादेव सिन्हा, संध्या परगनिहा, राजकुमार परगनिहा, विष्णु निर्मलकर, शंभू साहू, गिरधर साहू, डमरूधर साहू, रवि सिन्हा, हरिराम साहू सहित समस्त ग्रामवासी एवं संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india