Explore

Search

August 4, 2026 8:02 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं – आशीष जैन 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं – आशीष जैन 

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की जनता से लगातार प्राप्त जनादेश के आधार पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि उनके जनसेवा, सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को नई गति मिली है तथा भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ निरंतर अग्रसर है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई तथा सशक्त सैन्य अभियानों ने विश्व पटल पर नए भारत की शक्ति, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प को स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संगठनात्मक स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए उसे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आशीष जैन, प्रदेश सह प्रभारी, भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है और आने वाले वर्षों में भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india