Explore

Search

August 4, 2026 8:02 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवागढ़ में बिना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के ब्रेड की बिक्री! आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर क्यों नहीं?

नवागढ़ में बिना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के ब्रेड की बिक्री! आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर क्यों नहीं?

 

*नवागढ़।* नवागढ़ चौक स्थित कुछ दूध डेयरियों और दुकानों में बिना बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी डेट अंकित ब्रेड की बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि लोग बिना पैकेट की जानकारी देखे इन खाद्य उत्पादों को खरीदकर सेवन कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि बाजार में खुलेआम ऐसे खाद्य उत्पाद बिक रहे हैं, तो संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर नियमित निरीक्षण और जांच की जिम्मेदारी किसकी है? यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

लोगों के बीच यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या विभागीय कार्रवाई केवल *दीपावली, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के दौरान सैंपल लेने तक ही सीमित रह गई है? त्योहारों में मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर विभाग अपनी सक्रियता दिखाता है, लेकिन वर्षभर बाजार में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की नियमित जांच कितनी होती है, यह बड़ा सवाल है।*

यदि किसी खाद्य उत्पाद पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं है, तो उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा की पुष्टि कैसे होगी? ऐसे उत्पादों का सेवन बच्चों, बुजुर्गों और आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

उठ रहे हैं कई सवाल

*आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन दुकानों तक क्यों नहीं पहुंच रही?*

 

 

*क्या जांच और निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित है?*

 

 

*क्या नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कानून का डर नहीं रहा?*

 

*आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?*

 

*क्या विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?*

 

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग तत्काल बाजार का निरीक्षण कर संदिग्ध खाद्य उत्पादों की जांच करे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

(उपरोक्त समाचार सूत्रों और स्थानीय लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर आधारित है। वास्तविक स्थिति की पुष्टि संबंधित विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी।)

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india