Explore

Search

August 4, 2026 8:41 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बैकुंठपुर में बड़ी वारदात: एस.पी. कार्यालय के सामने जज के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, आईपैड और सोने-चांदी के जेवरात पार ​छुट्टियों में गई थी अपने घर।

बैकुंठपुर में बड़ी वारदात: एस.पी. कार्यालय के सामने जज के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, आईपैड और सोने-चांदी के जेवरात पार
​छुट्टियों में गई थी अपने घर।

​बैकुंठपुर (जिला- कोरिया)
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के ठीक सामने स्थित सरकारी आवास को निशाना बनाते हुए जज के बंगले से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, घड़ियां, आईपैड पार कर दिया। यह सरकारी आवास बैकुंठपुर के जिला न्यायालय में पदस्थ महिला जज का है। घटना के वक्त वह ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अपने घर गई हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
​सीसीटीवी कैमरे में दिखी खुली अलमारी, तब हुआ खुलाशा
​मिली जानकारी के अनुसार, न्यायाधीश ने बीते 24 मई 2026 को न्यायालयीन कार्य पश्चात से 7 जून तक के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बुधवार, 3 जून 2026 की सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच अपने मोबाइल पर घर में लगे कैमरे (CCTV) की लाइव फीड देखी, तो उनके होश उड़ गए। कैमरे में घर के भीतर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे।
​उन्होंने तुरंत कोर्ट मोहर्रिर और गार्ड को फोन कर घर जाकर चेक करने को कहा, जिसके बाद घर में चोरी होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही न्यायाधीश बैकुंठपुर पहुंच
​करीब 9.07 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके मुताबिक, चोरों ने उनके आवास से सोने, चांदी, हीरे के जेवरात सहित कई कीमती सामानों की चोरी की है। चोरी की गई संपत्ति का अनुमानित मूल्य ₹9,07,000/- (नौ लाख सात हजार रुपये) बताया गया है।
​पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच शुरू
​एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित न्यायाधीश के बंगले में इतनी बड़ी चोरी की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। न्यायाधीश ने लिखित शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने 4 जून 2026 को मामला पंजीकृत कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक (SI) अलांगो कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने में जुट गई

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india