Explore

Search

August 4, 2026 10:37 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवागढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट, जनता परेशान

नवागढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट, जनता परेशान

*युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रशासन पर उठाए सवाल*

 

 

@therambhaktTRBnews:- नवागढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आम जनता, किसान और वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के 3 पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद कई लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा।

जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन लगातार बंद पेट्रोल पंप प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ और लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

इधर, युवा कांग्रेस के नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष बघेल ने प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि जब जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, तो आखिर 3 पेट्रोल पंप बंद क्यों हैं। उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानी पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

 

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india