Explore

Search

August 4, 2026 11:20 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

गोड़गिरी में तालाब निर्माण और जल संरक्षण के जरिए ग्रामीण हो रहे सशक्त

गोड़गिरी में तालाब निर्माण और जल संरक्षण के जरिए ग्रामीण हो रहे सशक्त

“नवा तरिया आय के जरिया” आत्मनिर्भरता की नई राह श्रीमती रेखा पोषण सिन्हा

 

बेमेतरा जिला के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़गिरी में नवा तरिया आय के जरिया योजना के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2026 में राशि 20.00 लाख रूपये की लागत से 100-100 मीटर नवीन तरिया (तालाब) के निर्माण एवं सुद्दढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमें 85 श्रमिकों को प्रतिदिवस काम मिल रहा है।

 

ग्राम पंचायत गोड़गिरी जो पहले जल संकट और सीमित आजीविका साधनों की समस्या से जुझ रहा था, अब इस नई योजना के माध्यम से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। नवा तरिया का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से गांव में जल संचयन की बेहतर व्यवस्था बनने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में सिंचाई सुविधा में सुधार होगा और कृषि कार्य अधिक सुगम बन पाएगा। इस योजना की शुरूआत ग्राम सभा में लिए गए सामूहिक निर्णय के आधार पर हुई जहां ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं आय के नए स्रोत विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।

 

पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के सहयोग से नवा तरिया आय के जरिया योजना को ग्राम में लागू किया गया। वर्तमान में तालाब की खुदाई, एवं गहरीकरण जैसे कार्य प्रगति पर है और जल संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है। भविष्य में इस तरिया के पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद गांव में मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, एवं मखाना की खेती जैसे विविध आय के स्रोत विकसित किए जाएंगे। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों एवं गांव के युवाओं को इन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे इन कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित कर सके। तालाब के उथले हिस्सों में सिंघाड़ा की खेती की जाएगी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से बढ़ेगी। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। ग्राम पंचायत गोडगिरी क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती रेखा पोषण लाल सिन्हा एवं सरपंच श्री मिनू सुमन पाटिल के द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया एवं इस योजना के कियान्वयन सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस योजना के कियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। वे ग्रामीणों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक कर रहे है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india