आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

नवागढ़:-बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी वृत्त नवागढ़ द्वारा दिनांक 10/05/ 2026को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम करमसेन में राजेंद्र धृतलहरे के रिहायशी मकान से नकली क्रेता के माध्यम से एक पाव देशी मसाला मदिरा की सफल खरीदी पश्चात गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान राजेन्द्र धृतलहरे (उम्र 55 वर्ष, निवासी करमसेन थाना नांदघाट) के
रिहायशी मकान में शयन कक्ष के अंदर से अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए कुल24 नग पाव (क्षमता 180 mlवाली) शोले देसी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 4.320 लीटर) बरामद की गई। बरामद शराब का बाजार मूल्य 2400/- रुपये आँका गया है।पूछताछ पर स्वीकार किया कि वह उक्त मदिरा को ऊंचे दाम में विक्रय के उद्देश्य से कई दिनों से संग्रहण किया था। विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख)के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया । जमानती अपराध होने से को मौके पर ही जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
टीम द्वारा रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित संजय बिहारी ढाबा ,किसान ढाबा,गढ़ कलेवा ढाबा में दबिश दी गई , जप्ती करने योग्य कोई भी मदिरा बरामद नहीं होने से खाली तलाशी का पंचनामा बनाया गया।
आबकारी टीम नवागढ़ क्षेत्र में अवैध मदिरा के संग्रहण/धारण और विक्रय के विरुद्ध लगातार सक्रिय है।
कार्रवाई में नवागढ़ वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सहदेव मरकाम, आबकारी उपनिरीक्षक दयालाल साहू (वृत्त साजा)
आबकारी आरक्षक संतोष अहिरवार और वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध मदिरा धारण ,संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप-निरीक्षक वृत नवागढ़
दूरभाष नं.9406291241पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।


