“जो गांव अपनी संस्कृति का सम्मान करता है… वही गांव इतिहास में पहचान बनाता है…!”

छत्तीसगढ – बालोद जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पहल देखने को मिली…जहां सरपंच रूपेश्वर कुमार यादव और उपसरपंच नीता बंजारे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना हेतु विधिवत भूमिपूजन किया…इस अवसर पर गांव के विकास, संस्कृति और एकता का संदेश देते हुए सरपंच ने सभी दलों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से गांव के आवश्यक निर्माण कार्यों में सहयोग की अपील भी की…
कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि गांव के विकास और छत्तीसगढ़ी अस्मिता के लिए सभी एक मंच पर खड़े हैं…
इस अवसर पर लेखराम साहू, गुलशन साहू, संजय साहू, सलीम खान, कौशल किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में पंचगण, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे…
“जब गांव संस्कृति से जुड़ता है… तब विकास खुद रास्ता खोज लेता है…!”
भाठागांव (आर) की यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनती जा रही है…


