सिंघरौर कोचिंग बेमेतरा की छात्रा खुशी वर्मा ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 94.40 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण कर लहराया सफलता का परचम

बेमेतरा । वर्मा सर क्लासेस सिंघरौर कोचिंग, बेमेतरा की छात्रा खुशी वर्मा ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है तथा विद्यालय, कोचिंग एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। खुशी वर्मा जिला बेमेतरा में ग्राम निनवा से है इनके पिता ईश्वर वर्मा एवं माता श्रीमती लालबाई वर्मा है, वे अपनी सुपूत्री के इस उपलब्धि से गौरवान्वित हैं जो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में अध्ययनरत हैं खुशी वर्मा ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्मा सर क्लासेस सिंघरौर कोचिंग बेमेतरा में कोचिंग कर रही खुशी वर्मा की इस उपलब्धि पर कोचिंग शिक्षक उमराव सिंह वर्मा, श्रीमती गौरी वर्मा, विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हे बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई।


