नवागढ़ में सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद: रेत चोरी के आरोप, सियासत गरम…

रायपुर – बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर माहौल गर्माता नजर आ रहा है। “ हमर नवागढ़ बेमेतरा” नामक सोशल मीडिया ग्रुप में मुकेश वर्मा नाम के एक व्यक्ति द्वारा किया गया कमेंट चर्चा का विषय बन गया है। इस कमेंट में राम मंदिर और नवागढ शक्ति मंदिर के नाम पर मिट्टी, मुरूम और मऊ घाट से रेत चोरी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि के कोई कैसे लगा सकता है। यह पूरा मामला फिलहाल सोशल मीडिया तक ही सीमित है, लेकिन जिस तरह से यह पोस्ट वायरल हो रहा है, उसने स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच मुकेश वर्मा द्वारा पत्रकारों से अपील की जा रही है कि वे ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखे कह कमेंट कर रहे है । यह भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही जो पूर्व विधायक नवागढ विधान सभा के उपर गंभीर सवाल खडे कर दी जो नवागढ की राजनैतिक माहौल को गर्माहट ला दी है।
मामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। नवागढ़ क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
*सबसे बड़ा सवाल यही है की*
क्या यह आरोप सच हैं या केवल किसी साजिश या गलतफहमी का हिस्सा? क्या प्रशासन इस वायरल पोस्ट का संज्ञान लेकर जांच करेगा?
फिलहाल, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। तब तक यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय सियासत दोनों में हलचल मचाए हुए है। बहरहाल पूरा मामले पर सोशल मिडिया काफी सुर्खियों मे है।


