Explore

Search

August 4, 2026 1:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत धमधा भाजपा मंडल में हुआ व्यापक जनसंपर्क….

गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत धमधा भाजपा मंडल में हुआ व्यापक जनसंपर्क….

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट के नेतृत्व में धमधा मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ग्राम हीरेतरा, राजपुर, बिरझापुर में बस्ती-बस्ती जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

 

साजा विधायक श्री ईश्वर साहू एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मुख्य उपलब्धियां जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर नल से जल योजना के लाभार्थियों से भेंट की और उनके अनुभव जाने।

साथ ही अभियान के दौरान गांव के वरिष्ठ और पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक श्री ईश्वर साहू जी, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल द्वारा श्रीफल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, ग्राम हीरेतरा, राजपुर, बिरझापुर के विभिन्न क्षेत्रों और मंदिरों के परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिससे स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुँचाया गया। साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निराकरण के लिए हर स्तर पर हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

 

मंडल अध्यक्ष लोकेंद ब्रह्मभट्ट ने कहा कि, “इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना के साथ जनता की सेवा के लिए समर्पित है”। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बनउं वर्मा, छगन साहू, मंडल उपाध्यक्ष कोमल मरकाम, मनीषा ताम्रकार, मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदाऊ पाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष साहू, ST मोर्चा अध्यक्ष नरोत्तम मंडावी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, SC मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आरुणि दानी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, रमन लाल यादव, दिलीप गुप्ता, चुम्मन साहू, मनमोहन चंदेल, पवन देवांगन, धर्मशिला शर्मा, नोकेश्वर चंदेल, सहित सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india