Explore

Search

August 4, 2026 2:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

राजधानी सहित कई जिले में कार्रवाई, किंतु बेमेतरा में चुप्पी क्यों..?

राजधानी सहित कई जिले में कार्रवाई, किंतु बेमेतरा में चुप्पी क्यों..?

*सलग्नीकरण (अटैचमेंट) के मामलों पर क्या बेमेतरा मे स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का पालन नही होता..?*

 

 

बेमेतरा – छत्तीसगढ मे स्वास्थ्य मंत्री के फरमान को कौन दे रहा चुनौती.?राजधानी सहित आसपास के जिलों में सलग्नीकरण (अटैचमेंट) के मामलों पर तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बेमेतरा जिले में अब तक सन्नाटा पसरा हुआ है। आखिर इसकी वजह क्या है?

जब स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर बेमेतरा में इन निर्देशों को कौन दरकिनार कर रहा है? क्या यहां के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर निष्क्रिय बने हुए हैं, या फिर किसी दबाव में कार्रवाई से बच रहे हैं?

यह सवाल सिर्फ प्रशासन पर ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी खड़ा होता है।

क्या बेमेतरा में नियम अलग हैं? या फिर यहां कार्रवाई को जानबूझकर टाला जा रहा है?अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब जागते हैं, या फिर यूं ही आदेशों को ठेंगा दिखाते रहेंगे। यह एक बडा सवाल है बेमेतरा जिले के लोगो के लिए स्वास्थ्य महकमे में सब किसके इशारे मे चल रहा..? कौन है जिम्मेदार..? आखिर स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश को ताक मे रखकर कौन दे रहा चुनौती..? मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का आखिर क्यो नही कर रहे पालन..? किसका मिल रहा सरक्षण..? देखते रहिये स्वास्थ्य विभाग की उथल पुथल की हकिकत जिम्मेदार की जिम्मेदारी की वास्तविकता से कैसे हटेगा पर्दा..? राज जल्द खुलेगा आम जनता के बीच!

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india