Explore

Search

August 4, 2026 2:33 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

गिरीश (बिट्टू) शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज के जिला संगठन सचिव, ब्राम्हणसमाज में हर्ष

गिरीश (बिट्टू) शर्मा बने सर्व ब्राह्मण समाज के जिला संगठन सचिव, ब्राम्हणसमाज में हर्ष

बेमेतरा :- सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा जिला में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। उनके मार्गदर्शन में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

इसी क्रम में नव बस स्टैंड स्थित ऋग्वेदा एकेडमी एवं लाइब्रेरी सभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी एवं उप-प्रांताध्यक्ष लेखमनी पांडे की सहमति से संपन्न हुई।

 

बैठक के दौरान डॉ. शिरीष शर्मा द्वारा जिला, ब्लॉक एवं प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की गई। इस सूची में गिरीश (बिट्टू) शर्मा को सर्व ब्राह्मण समाज का जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया, जिससे समाज के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

गिरीश (बिट्टू) शर्मा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक एकता को मजबूत ने में निरंतर योगदान देते रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नवनियुक्त जिला संगठन सचिव गिरीश (बिट्टू) शर्मा ने समाज के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india