Explore

Search

August 4, 2026 3:09 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

अंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर चलाएंगे स्वच्छता अभियान,करेंगे संविधान वाचन – मखमूर इकबाल खान 

अंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर चलाएंगे स्वच्छता अभियान,करेंगे संविधान वाचन – मखमूर इकबाल खान 

6 अप्रैल को मनाएंगे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस – आशीष जैन

 

प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा आशीष जैन ने बताया कि

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के निर्देशनुसार अगामी 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक सभी जिलों के पार्टी जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी के स्थपना दिवस एवं बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इक़बाल खान जी के निर्देशनुसार पर आज प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक आहूत की गई जिसमे लगभग एक हफ्ते तक चलने वाले स्थापना दिवस और बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने जाने का निर्देश मोर्चा प्रमुख मखमूर खान जी ने बैठक के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है

साथ ही उन्होंने एक हफ्ते के कार्यक्रम को साझा किया जिसने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं नेताओं के लिए कार्यसुनिचित किया है

जिसमें प्रमुख रूप से 5 अप्रैल को सभी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे 6 को जिला मुख्यालय में झंडा फहराए जाने पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर स्थापना दिवस पर शामिल होंगे, फिर ऐसे ही 7 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान वरिष्ठ जनों का सम्मान सेवा कार्य संविधान पाठ पार्टी के विचारों को बूथ स्तर पर आम जनों को बताना इस बीच पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम “गांव चलो बस्ती चलो” के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के नेता पार्टी के प्रमुख नेता इस कार्यक्रम के माध्यम से जाकर पार्टी के योजनाओं को,पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना

जैन ने बताया कि अंबेडकर जी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान को चरितार्थ करते हुए संविधान पाठ का वाचन करते हुए,स्वच्छता अभियान चलाए जाना है

उक्त वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मखमूर इकबाल खान जी प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ प्रदेश महामंत्री जावेद मेहमान सहित प्रदेश पदाधिकारी वी सभी जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india