Explore

Search

August 4, 2026 3:36 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कलार समाज सद्भावना यात्रा में दिया गया देव संस्कृति स्थापना का संदेश 

कलार समाज सद्भावना यात्रा में दिया गया देव संस्कृति स्थापना का संदेश 

29 को होगा जिला मुख्यालय में

समापन

 

प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंहा जी सहित प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

 

 

द राम भक्त @ बेमेतरा/बेरला – विगत दिनों चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में समूचा छ ग़ मातृ शक्ति की पूजा में लगे हुए थे जहां समस्त समाजिक संगठन धार्मिक आध्यात्मिक सनातन संस्कृति को निरूपित करते हुए मा की विशेष पूजा ध्यान साधना के साथ मा की आराधना किए ऐसे में छ ग़ कलार समाज के आह्वाहन पर जिला बेमेतरा द्वारा 11 दिवसीय सामाजिक सद्भावना यात्रा जिला अध्यक्ष बिरेंद्र जयसवाल के नेतृत्व में कुल 95 ग्राम का भ्रमण करते हुए ग्राम हसदा पहुंचा यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की संस्कृति परम्परा को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करना था यात्रा जब हंसदा पहुंचा तो समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला एवं आतिशबाजी के साथ मिठाई खिलाकर एक दूसरे से गला मिलकर सामाजिक सद्भाव प्रगट किए पश्चात ग्राम भ्रमण करते हुए स्वयंभू मा महामाया के दरबार पहुंचकर आयोजित श्री शत चंडी महायज्ञ की परिक्रमा किया जिसमें सैकड़ों को संख्या में सामाजिक पदाधिकारी सहित स्थानीय उपस्थित थे यात्रा पूर्ण होने के पश्चात विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक समरता को बढ़ावा देते हुए सामाजिक क्रियाकलाओ में होने वाले अधिक खर्चे के संबंध में गंभीरता से चर्चा किया गया समाज में चल रहे पाश्चात्य संस्कृति पर रोक लगाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुआ जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बीरेंद्र जयसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच देवलाल सिंहा मंडलेश्वर डा ईश्वर सिंहां सचिव कामता सिंहा स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य रेखा पोषण सिंहा मदन सिंहा कैलाश सिंहा संतराम सिंहा सुरेश सिंहा पूर्व मंडलेश्वर नवागढ़ बिरेंद्र सिंहा नरेंद्र सिंहा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच देवलाल सिंहा सीमा जयसवाल जनकु सिंहा बुद्धु सिंहा राधेश्याम सिंहा संजय सिंहा पोषण सिंहा लक्ष्मण सिंहा राधेश्याम सिंहा विष्णु सिंहा जनक सिंहा नरोत्तम सिंहा ओम प्रकाश सिंहा उपसरपंच बाहरा सिंहा ओंकार सिंहा सहित बड़े संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे यात्रा का समापन 29 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिंहा के उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर स्थित मा भद्रकाली मंदिर में पूजन अर्चन पश्चात होगा जिसमें पूरे जिले से सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे,,

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india