Explore

Search

August 4, 2026 4:17 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शिवसेना ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

शिवसेना ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

 

@therambhaktTRBnews दुर्गूकोंदल/भानुप्रतापपुर:- शिवसेना प्रतिनिधि मंडल द्वारा भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहां छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में धान उठाव नहीं होने के कारण कई खरीदी केंद्रों पर धान का ढेर लगा है जिससे समिति प्रभारी और जिम्मेदार कर्मचारी में गंभीर चिंता व्याप्त है कांकेर जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान जमा है और परिवहन धीमी गति से हो रहा है उन्होंने आगे कहा केंद्र प्रभारियों को धान के रखरखाव, चोरी का डर, और खराब होने की चिंता सता रही है। धान खरीदी केंद्रों पर धान की बोरियों का अंबार लगा हुआ है (Deo) डिलीवरी आर्डर जारी होने के बाद भी कई केंद्रों से राइस मिलर्स द्वारा समय पर धान नहीं उठाया जा रहा है। यहां सरकारी तंत्र का संवेदनहीनता है जो कर्मचारियों को खुले में रखरखाव हेतु परेशान होना पड़ रहा है। परिवहन व्यवस्था सुस्त होने के कारण धान का उठाव नहीं हो पा रहा है खुले में रखे धान के भींगने का डर हमेशा बना रहता है धान खराब होने पर जवाबदेही तय होने का डर बना रहता है धान का उठाव नहीं होने के कारण खरीदी प्रभारी की चिंता बढ़ गई है क्योंकि जवाबदेही उनकी तय की जा रही है और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल होते दिखाई दे रहा है क्योंकि उनके द्वारा दावा किया जा रहा था। कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन भाजपा राज में खाद, बीज, धान खरीदी में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा। और जमीनी हकीकत यहां है की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है शिवसेना ने मांग किया है कि सरकार और संबंधित विभाग अविलंब उठाओ की गति बढ़ाएं, यदि जल्द ही धान को उठाव नहीं हुआ और बारिश से धान खराब हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी। किसानों की मेहनत को ऐसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। शिवसेना ने तिखी शब्दों में कहा क्योंकि मेहनत के धान को सुरक्षित रखने और उठाने में लापरवाही करने वालों को बक्सा नहीं जाएंगा। शिवसेना भानुप्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनेश नुरूटी ने बताया धान खरीदी केंद्र भानुप्रतापपुर में लगभग 51,970 क्विंटल धान खरीदी किया गया था। जिसमें 9,670 क्विंटल उठाव हुआ है जिसमें 42,300 शेष है। वहीं शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गूकोंदल सुकचंद मंडावी ने बताया दुर्गूकोंदल धान खरीदी केंद्र में कुल टोटल 61,300 क्विंटल धान खरीदी किया गया था। जिसमें 9,000 संग्रहणकेंद्र एवं 2,000 क्विंटल राईसमिल के द्वारा उठाव किया गया है वर्तमान में 50,000 क्विंटल धान शेष है शिवसेना ने जिला प्रशासन और विपणन विभाग से मांग किया है कि, राइस मिलर्स को तत्काल धान उठाने से निर्देश दिए जाएं, परिवहनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाएं,समय रहते धान उठाओ सुनिश्चित किया जाएं, ताकि केंद्रों को बंद होने से बचाया जा सकें। प्रतिनिधि मंडल में सम्पत सिन्हा भोला नेताम संत पटेल शामिल थे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india