Explore

Search

August 4, 2026 4:58 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

न्योता भोज में अनोखी पहल… दतान (प) स्कुल में जमकर खाएं बच्चों ने गुपचुप…

न्योता भोज में अनोखी पहल… दतान (प) स्कुल में जमकर खाएं बच्चों ने गुपचुप…

 

शासकीय विद्यालय दतान (प) में शिक्षक की अनोखी पहल

 

बड़े भाई के जन्मदिन पर कराया ‘ न्यौता भोजन’, गुपचुप खाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

 

● छात्र-छात्राओं के लिए विशेष भोजन के साथ गुपचुप (पानीपुरी) की व्यवस्था

 

● विद्यालय परिवार ने शिक्षक की सराहना करते हुए जताया आभार..

 

 

बलौदाबाजार-पलारी – विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतान (प) में शुक्रवार को एक बेहद सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक प्रकाश कुमार सेन ने अपने बड़े भाई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष ‘न्यौता भोजन’ का आयोजन किया।

इस विशेष आयोजन के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया और उनके लिए विशेष रूप से गुपचुप (पानीपुरी) की भी व्यवस्था की गई। ग्रामीण अंचल के बच्चों को विद्यालय में अपने शिक्षक द्वारा इस तरह का स्नेह और मनपसंद गुपचुप मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित नजर आए।

विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार सेन की पूरी प्रशंसा की और उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठक किरण ठाकुर के नेतृत्व में शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संध्या पैकरा, सरस्वती वर्मा, अमरौतिन बंजारे, ऊषा बंजारे, सुनीता बर्मन, लता यादव, शिव कुमार वर्मा, कमलेश साहू, देवेश साहू, तेजराम साहू और अभिषेक महोबे सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india