Explore

Search

August 4, 2026 4:57 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता….

दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता….

 

दुर्ग। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर सांसद को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष प्रीतम यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री तुषार राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर सांसद का स्वागत किया और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान को सराहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और संगठन भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india