Explore

Search

August 4, 2026 5:40 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सरकारी स्कूलों में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! PFMS घोटाले में शिक्षकों की क्या भूमिका?…

*सरकारी स्कूलों में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! PFMS घोटाले में शिक्षकों की क्या भूमिका?…*

*PFMS घोटाला: सरकारी स्कूलों में भ्रष्टाचार का काला सच! शिक्षकों की मिलीभगत?*

 

 

*सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हकीकत उजागर…विकास के नाम पर विनाश का खेल… पीएफएमएस मद राशि में भ्रष्टाचार का मामला बना चर्चा का विषय…*

 

 

 

बेमेतरा – सरकारी स्कूलों की दुर्दशा और जिम्मेदारों के हकिकत से पर्दा उठा तो सारी भ्रम को दूर कर दिया जिन्हें भगवान से बढ़कर दिया जाता है सम्मान जिनके उपदेश को आत्मसात कर लोग देव तुल्य हो गए

 

“गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपनो, गोविन्द दियौ बताय।।”

 

जिनके हाथों में नौनिहालों की भविष्य संवरता है वे ही नौनिहालों के भविष्य के सपनों को अपने स्वार्थ सिद्ध करने में तुले हुए हैं। आज हर कोई अपने स्वार्थ को सिंद्ध करने हर वे कर्म कर रहे हैं जिनसे उनके जीवन की बर्बादी की ओर ले जा रही है। इसी क्रम में शिक्षक भी अपने ही विद्या के मंदिर का हिस्सा निकालकर अपने स्वार्थ को पूरा करने में लगे हुए हैं। आज सरकारी स्कूलों की हकीकत से कोई गवारा नहीं बल्कि एक वास्तविकता से साक्षात्कार करा देता है। गौरतलब हो की आज आम जनता को बेवकुफ बनाकर सरकारी राशि का आहरण कर निर्माण कार्य के नाम दिखावा करके स्वयं अपने स्वार्थ सिद्ध करने वाले गरीबों के बच्चों के शिक्षा के मंदिर की दुर्दशा व सुधार के नाम पर विनाश की बयार को स्वार्थ के नाम पर महज दिखावा और लीपा-पोती कर लूटने का काम सबसे ज्यादा किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास का सपना सिर्फ सपना बनकर ना रह जाए क्योंकि सपने साकार होने से पहले ही नींद की चोरी जिम्मेदार लोग पुज्य लोग जिनकी दर्जा ईश्वर से भी बढ़कर हो वहीं भविष्य के साथ खिलवाड़ करने लगे तो देश के नौनिहालों के भविष्य कैसा होगा जिनकी कल्पना करना जमीर हिला देगा। क्यों शिक्षा का द्वार ना जाने जीस महापुरुषों ने कितने अपमान सहकर शिक्षा और मानवाधिकार का जीवन दिलाया और आज उनके सपनों को बर्बाद करने वाला कोई दुसरा नहीं बल्कि शिक्षक है। जी हां पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सरकारी स्कूलों में पी एफ एम एस मद से प्राप्त राशि का जमकर भ्रष्टाचार कर फर्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का दुर्पयोग करने का मामला संज्ञान में आया है।

 

*भ्रष्टाचार को सह कमीशन के दम पर आखिर कब तक चलेगा लीपापोती का खेल…?*

 

बेमेतरा जिले के अंतर्गत चार शैक्षणिक विकास खंड है जिसमें बेमेतरा,साजा,बेरला,नवागढ़ जिसमें बेमेतरा जिले में 1 हजार 4 सौ 79 से अधिक सरकारी स्कूल (सार्वजनिक स्कूल) हैं। प्राथमिक स्कूलः जिले में लगभग 1हजार 1सौ 31 प्राथमिक विद्यालय हैं।बुनियादी ढांचाः लगभग 1हजार 2 सौ 23 स्कूलों में भवन की सुविधा है और 1हजार 1 सौ 91 स्कूलों में पुस्तकालय मौजूद हैं। ब्लॉकः बेमेतरा, बेरला, साजा और थानखम्हरिया (बेरला-साजा ब्लॉक का हिस्सा) में ये स्कूल फैले हुए हैं।

नोटः स्कूल की वास्तविक संख्या में समय के साथ कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। क्योंकी आंकड़े आनलाईन रिकार्ड के अनुसार दर्शाए गए हैं।

सभी विकासखंड में पीएफएमएस मद से राशि प्राप्त होता आ रहा है और उन सरकारी स्कूल में विकास कार्य आज भी अधूरा नजर आता है। वित्तीय वर्ष 2023- से 24 – 25 – में पीएफएमएस मद के नाम पर जिले में करोड़ रुपए की राशि जारी होता आ रहा है। और जिम्मेदार शिक्षक अपनी मनमानी और कमीशनखोरी के दम पर नौनिहालों के भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया है।

 

*शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार: PFMS घोटाले की सच्चाई! सरकारी स्कूलों का हाल*

 

 

शिक्षा के साथ बच्चों में बौद्धिक शारीरिक और तार्किक क्षमता को बढ़ाने तरह तरह के प्रशिक्षण शिक्षकों को नई नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित कर स्कुली बच्चों में सर्वांगीण विकास की राह को बढ़ाने का जिम्मा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सौंपा गया किंतु कुछ भ्रष्ट और बेईमान तथा नौनिहालों के कोटे से डाका डालकर कौन छीन रहा बच्चों का अधिकार और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को बचाने कमीशन की मोटी रकम लेकर आखिर कब तक बचाएंगे अब पर्दा उठने वाला है। जो सबको हैरान कर देने वाला है। जी हां हकिकत जब उभर कर आता है तो भ्रष्टाचार बेनाम हो जाते हैं आज ऐसे ही हम कुछ शिक्षकों की कारनामे आम जनता और जिला प्रशासन और राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री तथा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के समक्ष राज्य के शिक्षक की स्वार्थ और निस्वार्थ सेवा की वास्तविकता को रखेंगे और पूरा जिला और राज्य देखेगा की किस तरह शाला विकास समिति के बगैर अनुसंशा और उनके बगैर अनुमति उच्च स्तरीय कमीशनखोरी का खेल और जिला स्तर पर आडिट के नाम पर फर्जी बिल पास कर सरकारी खजाने का दुर्पयोग और लूट करने की पूरी पोल परत दर पतर खोलते हैं।

 

*बाइट*

 

मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है और यदि ऐसा कहीं हुआ होगा। तो अवश्य जांच उपरांत उचित कार्यवाही होगी।

 

*गैदलाल चतुर्वेदी*

*जिला शिक्षा अधिकारी*

*बेमेतरा*

 

 

*वर्जन*

 

सरकारी स्कूलों में गरीब के बच्चे ही शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं। और कहीं उनके शिक्षा के मंदिर में कोई लापरवाही बरते साथ सरकारी राशि का दुर्पयोग करें यह हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेरा शिक्षकों को सुक्षाव है की आज से ही नहीं अभी से अपना काम ईमानदारी से करें। नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो इस बात को कतई सहन नहीं होगा।

 

*दीपक सिंह दिनकर*

*जनपद सदस्य,जनपद पंचायत* *बेमेतरा*,

 

*वर्जन*

 

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक के भेष में कहीं लुटेरे आ गए तो यह बड़ा सवाल है हम शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं की ऐसा यदि सरकार हर मुहैया करा रहे हैं और जिम्मेदार अपने जिम्मेदारी को लेकर लापरवाह हो गए यह हमारे जिले के लिए बड़ी चिंता का विषय है इस विषय को लेकर शिव सेना यूबीटी पार्टी जल्द ज्ञापन सौंपकर जो भी दोषी होंगे उनके उपर जांच उपरांत उचित कार्यवाही करें। ताकी भविष्य में इस तरह की लापरवाहीया कोई ना कर पाए।

 

*दाऊ राम चौहान*

*प्रदेश सचिव युबीटी पार्टी*

*छत्तीसगढ़*,

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india