• धोखाधड़ी, म्यूल अकाउंट मामलों की समीक्षा, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश।
*• थानो में पंजीबद्ध धोखाधड़ी, म्यूल अकाउंट के विरूद्ध अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द प्रकरण का निकाल करने दिए गए निर्देश।*
*• म्यूल अकाउंट धारक जो अवैध गतिविधियों / गैरकानूनी कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे उनकी जानकारी प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने दिए गए निर्देश।*
*• पेंडिग शिकायत जांच एवं वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत को शीघ्र निराकरण करने दिए निर्देश।*
• *आम जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें: डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू।*
————————— 
*बेमेतरा, 13 मार्च 2026:-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं साइबर सेल टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। पेंडिग शिकायत जांच एवं वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत एवं विभिन्न थानों में पंजीबद्ध धोखाधड़ी, म्यूल अकाउंट संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
*डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने* थाना में पंजीबद्ध धोखाधड़ी, म्यूल अकाउंट के विरूद्ध अपराध के प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने हेतु बैठक लेकर धोखाधड़ी, म्यूल अकाउंट से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता के साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
*म्यूल अकाउंट, बैक या* डीमैट अकाउंट के धारक जो अवैध गतिविधियों / गैरकानूनी कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे उनकी जानकारी प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने तथा अनाधिकृत रूप से म्यूल अकाउंट, अपने खाते को किसी दुसरे को उपयोग करने के लिए दिया जा रहा है एवं अनाधिकृत रूप से सीम एक्टीवेशन करने वाले एजेन्टों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करने दिए गए निर्देश।
*डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने* पेंडिग शिकायत जांच एवं वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत की जानकारी लेकर शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*उन्होनें सभी थाना एवं* चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकॉर्ड पूरी तरह कंप्यूटरीयकृत कर अपडेट रखें, ताकि उच्च अधिकारी द्वारा मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सके। पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए।
*डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि* फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को धैर्य से सुन कर उसे शीघ्र अति शीघ्र निराकरण/समाधान का प्रयास किया जाएगा, तो निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी।
*डीआईजी (DIG) ने* अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
*बैठक में* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


