Explore

Search

August 4, 2026 5:41 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

धमधा मंडल: कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बैठक संपन्न…

धमधा मंडल: कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बैठक संपन्न…

 

धमधा: – भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यशाला की रूपरेखा, संगठनात्मक विषयों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यशाला को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट जी, मंडल महामंत्री छगन साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जी सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, क्षेत्र के पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे l

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रूप से सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india