Explore

Search

August 4, 2026 7:54 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

ग्राम भैंसा में एचआईवी जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

ग्राम भैंसा में एचआईवी जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

बेमेतरा, 28 फरवरी 2026।

संस्था जीवन रेखा फाउंडेशन, बेमेतरा द्वारा ग्राम भैंसा में हयाती बेवरेज प्रा. लि. के सौजन्य से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के मजदूरों सहित ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 59 लोगों की एचआईवी स्क्रीनिंग की गई। रूद्र चश्मा घर से पधारे नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चकेन्द्र कुमार वर्मा एवं डॉ. मुकेश टंडन द्वारा 88 लोगों का नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) किया गया।

इसके अतिरिक्त पीपीपी डॉ. कुश साहू द्वारा 65 लोगों का बीपी एवं शुगर परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। जिन व्यक्तियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु जिला अस्पताल बेमेतरा में आने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर हयाती बेवरेज प्रा. लि. से संदीप कुमार महिंद्रा (यूनिट हेड), महेंद्र पांडे (फैक्ट्री मैनेजर) एवं नीरज सिंह (OHS अधिकारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

बेमेतरा से परियोजना प्रबंधक डॉ. विकास मेश्राम, काउंसलर आशा चेलक, मिकेश मानिकपुरी, ओआरडब्ल्यू , महेश चतुर्वेदी, डालिमा सोनी, नीरज सेन एवं नीलम पारधी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं मजदूरों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिक जानकारी एवं परामर्श हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना की।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india