Explore

Search

August 4, 2026 8:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में टीबी जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिता आयोजित

शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में टीबी जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिता आयोजित

@therambhaktTRBnews बेमेतरा:-  जिला स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत “टीबी मुक्त बेमेतरा” अभियान को गति देने के उद्देश्य से पंचायत प्रतिनिधियों, मितानिनों, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ एवं आरएचओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

विकासखंड नवागढ़ में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में, खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सी.के. चंद्राकर के नेतृत्व में 23 फरवरी को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ द्वारा शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” थीम पर टीबी जागरूकता संबंधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोगियों के प्रति भेदभाव की भावना को समाप्त करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में इंदु घृतलहरे (बीएससी फोर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हुसैन कुमार, तृतीय स्थान संदीप पाटिल (बीएससी थर्ड ईयर), चौथा स्थान हेमकुमारी साहू (बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर), पांचवां स्थान संध्या साहू तथा छठवां स्थान लक्ष्य ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कांत पांडे द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रो. नर्मदा टंडन, प्रो. मानसी यादव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ से टीबी वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक प्रमोद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को टीबी उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india