पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी।

*• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।*
आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब जप्त।
———————————–
*बेमेतरा, 23 फरवरी 2026:-* पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
*इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को* थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कंतेली निवासी विजय निषाद द्वारा अपने मुर्गा दुकान ग्राम कंतेली में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
*जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में* 01 प्रकरण में 01 आरोपी विजय निषाद पिता बुधारी निषाद उम्र 23 वर्ष, निवासी कंतेली थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब (3,420ml) किमती 1,900/- रूपये, बिक्री रकम 300/- रूपये, कुल जुमला किमती 2,200/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*उक्त कार्यवाही में थाना* प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, देवेन्द्र साहू सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


