Explore

Search

August 4, 2026 8:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कोटवार तालाब के पीछे 5 एकड़ वनभूमि पर अवैध कटाई, विभागीय कारवाई पर उठे सवाल

कोटवार तालाब के पीछे 5 एकड़ वनभूमि पर अवैध कटाई, विभागीय कारवाई पर उठे सवाल

 

 

 

 

 

न्यूज छत्तीसगढ़ – दक्षिण कोंडागांव वनमण्डल के अंतर्गत परिक्षेत्र अमरावती क्षेत्र में वनभूमि पर बडे़ पैमाने पर अवैध कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोटवार तालाब के पीछे स्थित लगभग 5 एकड़ वन क्षेत्र से सैकडो़ पेडो़ की कटाई किये जाने की बात ग्रमींणो द्वारा कही जा रही है। आरोप है कि कटे हुए पेडो़ की लकडी़ को बाहर बेच दिया गया,जिससे शासन को राजस्व हानि होने की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि संबंधित क्षेत्र में परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी तथा वन अमले की नियमित मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में पेडो़ की कटाई होना विभागीय निगरानी और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे़ करता है। ग्रमीणों ने पूरे मामले कि निष्पक्ष एवं उच्चसतरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता बताई है।

घटना के संबंध में परिक्षेत्र अधिकारी अमरावती श्री लाल नेताम से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया। उन्होने बताया कि मीडिया को अधिकारिक बयान का अधिकार उच्च अधिकारियों को है। हालांकि उन्होने यह स्वीकार किया कि संबंधित स्थल से लकड़ी जब्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

वहीं कुछ ग्रामींणो का आरोप है कि अब तक की कारवाई केवल औपचारिकता तक सीमित है और मामले कि गहराई से जांच नहीं हो रही। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए तो वन क्षेत्र को और अधिक नुकसान पहुँच सकता है। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर लोगों की निगाहें विभागीय जांच और आगे की कारवाई पर टिकी हुई है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india