सार्वजनिक तालाब की मिट्टी निकाल कौन..? भाजपा युवा नेता कर रहा अवैध कमाई…जिनके डर से ब्लाक व जिला प्रशासन की टीम घुटने टेक दिए

*आखिर क्यों कार्यवाही के नाम अधिकारियों कर्मचारियों के छुट रहे पसीना*
बेमेतरा | नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुँचाने उनके ही क्षेत्र के तथाकथित “चुटभईया युवा नेता” खुलेआम लगे हुए हैं। खुद को भाजपा का युवा नेता बताने वाले गांव के कुछ लोगों को गुमराह करके सरकारी सिस्टम को खुला चैलेंज करते हुए राजस्व विभाग के नियम-कानून को दरकिनार कर, ग्राम पंचायत में अनधिकृत और गैर-संवैधानिक तरीके से सहमति के नाम पर 20-25 लोगों का हस्ताक्षर करवाकर सार्वजनिक तालाब से मिट्टी निकलवाकर प्रति ट्रिप अवैध उगाही करवा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तालाब की मिट्टी निकालकर बेची जा रही है, और इसे अवैध कमाई का जरिया बना लिया गया है। सवाल ये नहीं कि अवैध उत्खनन हो रहा है—
सवाल ये है कि इसे रोक कौन संरक्षण दे रहा है?
*अधिकारियों से सीधा सवाल*
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को तथाकथित युवा नेता का डर सता रहा है..?
या प्रशासनिक कुर्सी पर बैठने के बाद भी नेता का भय कानून से बड़ा हो गया है..?
अधिकारी जनता के सेवक हैं या नेताओं के गुलाम..?
फोन लगाए सूचना देने पर फोन नहीं उठाए…नंबर ब्लॉक कर अपने जिम्मेदारी से आखिर कब तक भागेंगे जिम्मेदार अफसर—प्रशासन की चुप्पी उजागर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जल्द हो तबादले की कार्यवाही
बाईट-1-
जब अवैध उत्खनन की सूचना नंबर 8357802571 से जिला खनिज अधिकारी के इस नम्बर-7566966143 पर फोन लगाकर कॉल किया गया तो
फोन रिसीव नहीं किया गया।
*रोहित साहू,जिला खनिज अधिकारी बेमेतरा*
बाईट -3-
मेरे फ़ोन नम्बर 91 94255 99992 से इस नम्बर ……. जो एस डी एम नवागढ़ की है पर फोन किया किंतु फोन उठाना तो दूर पत्रकार हैं कहके ब्लाक करके पहले से रख दिया गाया है ।
*दिव्या पोटाई,एसडीएम नवागढ़*
बाईट-2-
मैं अभी अपने परिवारिक काम से बाहर हूं कहा आने पर दिखवाने की बात कही।
*विनोद बंजारे*
*तहसीलदार नवागढ़*


