Explore

Search

August 4, 2026 9:43 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सरकारी सिस्टम की पोल खोल दी नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जचंकी…डॉक्टरों और स्टॉप नर्स पर लापरवाही का परिजनों ने लगा गंभीर आरोप, देख रेख में असुविधा डॉक्टर और स्टॉप नर्स पर कार्यवाही नही हुई तो हॉस्पिटल में प्रदर्शन करने कि दि चेतावनी…

सरकारी सिस्टम की पोल खोल दी नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जचंकी…डॉक्टरों और स्टॉप नर्स पर लापरवाही का परिजनों ने लगा गंभीर आरोप, देख रेख में असुविधा डॉक्टर और स्टॉप नर्स पर कार्यवाही नही हुई तो हॉस्पिटल में प्रदर्शन करने कि दि चेतावनी…

 

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ सरकार लाख दावे करे किन्तु हकिकत उजागर हो ही गया की स्वास्थ्य केंद्र के कार्यरत स्टाफ नर्स और डॉक्टरों की लापरवाही व मनमानी आखिर उजागर हो ही गई । गौरतलब हो की गांव गांव में मितानिनों के माध्यम से आम नागरिकों तक गर्भधारण करने से लेकर राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं को तरह तरह की स्वास्थ्य जांच व उपचार की सुविधाएं दे तो रही है किंतु कुछ लापरवाह कर्मचारियों की निष्क्रियता व अकड़ के वजह से आम नागरिकों को सरकारी सुविधाओं की लाभ लेने से पहले ही सरकारी अस्पताल पर जाने की मोह भंग हो रहा है। पूरा मामला नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां एक गर्भवती महिला मितानिन के प्रेरणा से सरकारी अस्पताल पर जचकी करवाने के लिए गई। क्योंकि पहली बच्चे को जन्म देने वाली थी इसी वजह से परिवार के सदस्य सफल जचकी के लिए काफी परेशान थे। किन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ नर्स व डॉक्टरों पर लापरवाही व मनमानी से तथा परिवार वालों के साथ हुए बदसलूकी के अलावा गर्भवती महिलाओं की बैचेनी व गर्भ के अंदर बच्चे की हार्ट बीट बढ़ जाने के वजह से आनन फानन परिवार के लोगों को 2 बजे रात्रि को अन्य मुंगेली या बेमेतरा के अस्पताल ले जाने की एक बड़ी आरोप परिजनों ने मीडिया के सामने लगाया है । परिवार के लोग बड़ी समस्या का सामना करते हुए रात्रि कालीन अचानक डॉक्टरों के द्वारा डिस्चार्ज करने की बात से काफी चिंतित हो गए किंतु हार नहीं मानी और स्टाफ नर्स और डॉक्टरों की मानसिकता को बदलते ही परिवार के लोग ने कहा की जब सुविधाएं ठिक नहीं है तो पहले बतलाते तो जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित प्रसव करवाया जा सकता था लेकिन नाजुक समय पर परिवार के लोगों को बुलाकर अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह से मन में विभिन्न सवाल उत्पन्न कर दिया साथ ही गर्भवती महिला को हौसला देते हुए जिला अस्पताल बेमेतरा लाया गया जहां 10 मिनट में ही बच्चे का जन्म तो हुआ किन्तु बच्चा दम तोड चूका था। वहीं महिला को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india