Explore

Search

August 4, 2026 9:43 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक, जिसके तहत स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक, जिसके तहत स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

*सीएमएचओ कार्यालय से जागरूकता रथ रवाना*

 

*कुष्ठ से भेदभाव मिटाने दिलाई गई शपथ*

 

*बेमेतरा/नवागढ़: 31जनवरी 2026/*

स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सी के देवांगन के नेतृत्व में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी का आयोजन विकासखंड में किया जा रहा है, जिसमें कुष्ठ संबंधी भ्रांतियों को दूर करने एवं समय पर उपचार हेतु जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त आचार्यों एवं छात्रों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विकासखण्ड कुष्ठ रोग प्रभारी यू आर ध्रुव के द्वारा जानकारी दिया गया एवं कुष्ठ से भेदभाव को मिटाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया , कार्यक्रम में बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय , बीपीएम सी. के. देवांगन ,यू आर ध्रुव प्राचार्य, आचार्य एवं समस्त छात्र छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ उपस्थित रहे।

 

*जागरूकता रथ प्रचार प्रसार हेतु किया गया रवाना*

 

जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज ने जानकारी दी की

स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा,जिसके लिए 30 जनवरी को जागरूकता रथ प्रचार प्रसार के लिए हरी झंडी दिखा कर सीएमएचओ कार्यालय से रवाना किया गया है, जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा में अभियान के अंतर्गत जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करने संदेश का वाचन किया जाना है। यह अभियान स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर चलाया जा रहा है। कुष्ठ रोग की बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव उनके लिए रोजगार के अवसरों, शिक्षा, शादी की संभावनाओं और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डालता है। ये चुनौतियां लोगों में जागरूकता की कमी और बीमारी के फैलने, इलाज और ठीक होने के बारे में मौजूदा गलतफहमियों के कारण बनी हुई है। इन चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान हर साल मनाया जाता है। 2026 के लिए इस अभियान की थीम भेदभाव खत्म करना, गरिमा सुनिश्चित करना है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने सभी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश है। उन्होंने कुष्ठ जागरूकता वाचन एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियां करने कहा है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india